महासमुन्द

अलग-अलग सडक़ हादसे में दो मौतें
06-Jan-2025 2:39 PM
अलग-अलग सडक़ हादसे में दो मौतें

महासमुंद, 6 जनवरी। पिथौरा और बलौदा थाना अंतर्गत हुए सडक़ हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने रिपोर्ट पर जांच शुरू कर दी है।

पिथौरा पुलिस को रितेश पटेल ने बताया कि 3 जनवरी की सुबह उनके पिता टीकाराम पटेल अपनी बाइक से ग्राम चिखली पढ़ाने जा रहे थे। ग्राम बरडीपा बाघ नदी के पास करीब 10 बजे सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनके पिता की बाइक को सामने से ठोकर मार दी। जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई। उन्हें निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 106-1 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

वहीं बलौदा थाना अंतर्गत सेमलिया नाला के पास 3 जनवरी को हुई दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सरायपाली में डीसीए का कोर्स कर रहे उदय जाल की सेमलिया नाला के पास दुर्घटना में मौत हो गई।


अन्य पोस्ट