महासमुन्द

आंध्रप्रदेश भेजा जा रहा चावल पकड़ाया
06-Jan-2025 2:25 PM
आंध्रप्रदेश भेजा जा रहा चावल पकड़ाया

महासमुंद, 6 जनवरी। बीती रात अंतरराज्यीय सीमा जांच चौकी सिरपुर, पालीडीह में निरीक्षण के दौरान मंडी व राजस्व की संयुक्त टीम के द्वारा फ र्म शिव शक्ति राइस मिल बसना के चावल से लोड वाहन को बिना अनुज्ञा के परिवहन करते हुए पाये जाने पर रोका गया एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व से प्राप्त निर्देशानुसार मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

मालूम हो कि वाहन में चावल 400 पाकिट, वजन 200 क्विंटल कीमत 6 लाख 80 हजार रुपए बिना वैध दस्तावेज के विशाखापत्तनम आंध्रप्रदेश भेजा जा रहा था। जांच चौकी में पदस्थ कर्मचारी पंकजराज पटेल ने निरीक्षण के दौरान मंडी से सम्बन्धित प्रसंस्कृत उपज अनुज्ञा नहीं पाये जाने पर रोका गया एवं उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया। मामले में मंडी अधिनियम के अंतर्गत पांच गुना शुल्क की कार्रवाई करते हुए 60,242 रुपए वसूला है।
 


अन्य पोस्ट