महासमुन्द

सीएम 6 को महासमुंद में, विधायक-कलेक्टर ने तैयारियों का जायजा लिया
05-Jan-2025 3:34 PM
सीएम 6 को महासमुंद में,   विधायक-कलेक्टर ने तैयारियों का जायजा लिया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,5जनवरी। पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डा.विमल चोपड़ा ने झलप क्षेत्र के ग्राम सरेकेल धान मंडी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण करने के पश्चात् डॉ.चोपड़ा ने मंडी में आए हुए किसानों से मिल कर बातचीत की और समर्थन मूल्य और धान के उठाव के संबंध में जानकारी ली। डा. चोपड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश के सभी वर्गों के विकास हेतु तत्पर हैं। हमारे कृषि प्रधान राज्य में किसानों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिले यही सरकार की सोच है। 3100 रुपए प्रति क्विंटल के दर पर धान खरीदी, सही समय पर उठाव और जल्द ही किसानों को उनके बोनस की राशि का भुगतान किया जाएगा। निरीक्षण और किसानों से बातचीत के दौरान भाजपा नेता शम्मी सलूजा, ग्राम पंचायत गोंगल के सरपंच रूपलाल पटेल, यश पटेल, झलप मंडी अध्यक्ष सागर साहू, भोजराम ध्रुव, भूषण साहू, गोपाल साहू, देव सिंह ध्रुव,  हेमलाल सेन, यादराम पटेल, सहदेव पटेल, भरत ध्रुव सहित बड़ी संख्या में धान मंडी में आए किसान उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट