महासमुन्द

कर्मचारी संघ की बैठक रविवार को
04-Jan-2025 3:54 PM
कर्मचारी संघ की बैठक रविवार को

महासमुंद,4जनवरी। छत्तीसगढ़ लिपीक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा महासमुंद के तत्वधान में सेवानिवृत्त लिपिकों का सम्मान समारोह एवं नव वर्ष मिलन 5 जनवरी रविवार को डाईट बीटीआई रोड महासमुंद में आयोजित है।

 उक्त कार्यक्रम में कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष संजय सिंह, वरिष्ठ उपप्रांताध्यक्ष मनोज पांडे, उपप्रांताध्यक्ष भोलाराम कीर, राजेश सोनी प्रांतिय कोषाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष रायपुर देवाशिष दास, प्रांतिय प्रवक्ता सी के तिवारी, प्रांतीय महामंत्री दुष्यंत यादव, प्रांतीय सचिव बीके प्रधान,शिव साहू जिला संरक्षक एवं जिले के समस्त विभाग अंतर्गत लिपिक सम्मिलित होंगे। उक्त जानकारी जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार साहू के द्वारा दी गई।


अन्य पोस्ट