महासमुन्द
सीएम 6 को महासमुंद में कलेक्टर-एसपी ने लिया तैयारियों का जायजा
04-Jan-2025 3:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,4 जनवरी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार 6 जनवरी को महासमुंद में प्रस्तावित भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में आएंगे। इस संबंध में कल शाम कलेक्टर विनय कुमार लंगेह एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह ने महासमुंद मुख्यालय स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जाकर तैयारियों का जायजा लिया। इसके साथ ही हेलीपैड पर की जा रही तैयारियों का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने मंच व्यवस्था के साथ विशिष्ट व्यक्तियों और गणमान्य नागरिकों प्रवेश द्वार और निकासी द्वार की जगह का भी अवलोकन किया। उन्होंने पार्किंग व्यवस्था के लिए भी दिशा.निर्देश दिए। अन्य आवश्यक तैयारी करने के निर्देश सभी विभागों को दिए गए हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे