महासमुन्द

दस्तावेज सत्यापन कौशल परीक्षा 7 को
04-Jan-2025 3:02 PM
दस्तावेज सत्यापन कौशल परीक्षा  7 को

महासमुंद, 4 जनवरी। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत संविदा भर्ती हेतु लेखापालए डाटा एन्ट्री ऑपरेटर जिलाध्जनपद स्तर एवं सहायक  ग्रेड.03 के प्राप्त आवेदनों का सूची तैयार कर दावा.आपत्ति आमंत्रित किया गया था। जिसमें प्राप्त दावा.आपत्ति आवेदनों का निराकरण उपरान्त मेरिट सूची जारी की गई है तथा 07 जनवरी 2025 को प्रात: 10:00 बजे शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेजए बरोण्डा बाजार महासमुंद में दस्तावेज सत्यापन  एवं कौशल परीक्षा का आयोजन किया गया है। जिसकी 1:5 की सूची तैयार की गई है। जिसका अवलोकन एवं विस्तृत जानकारी जिला महासमुंद  के अधिकारिक वेब.साईट पर किया जा सकता है।

 


अन्य पोस्ट