महासमुन्द

सर्व छत्तीसगढिय़ा समाज महासंघ की जिला स्तरीय बैठक रविवार को
04-Jan-2025 2:55 PM
सर्व छत्तीसगढिय़ा समाज महासंघ की जिला स्तरीय बैठक रविवार को

महासमुंद,4जनवरी। सर्व छत्तीसगढिय़ा समाज महासंघ की जिला स्तरीय बैठक रविवार को संतमाता कर्मा भवन में आहुत है। सर्व छत्तीसगढिय़ा समाज महासंघ के जिला संरक्षक सलाहकार एवं कार्यकारिणी को सूचना दे दी गई कि 5 जनवरी 2025 दिन रविवार को समय दोपहर 2 बजे संत माता कर्मा भवन बीटीआई के पास पहुंचे। बताया गया है कि महासमुंद में प्रदेशाध्यक्ष रमेश यदु की मुख्य अतिथि में उ्क्त बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक में पंचायत व नगरीय चुनाव में ओबीसी आरक्षण, एससी एसटी ओबीसी समाज के द्वारा प्राप्त सामाजिक आवेदनों पर चर्चा होगी। यह जानकारी बसंत सिन्हा जिलाध्यक्ष सर्व छत्तीसगढिय़ा समाज महासंघ महासमुंद ने दी है। 


अन्य पोस्ट