महासमुन्द

शहीदों को सलामी देकर नववर्ष का स्वागत
03-Jan-2025 3:19 PM
शहीदों को सलामी देकर नववर्ष का स्वागत

महासमुंद, 3 जनवरी। जिला मुख्यालय के नजदीकी ग्राम खरोरा स्थित शहीद स्मारक में 1 जनवरी को नए साल के शुभारंभ पर अमर वीर शहीदों के बलिदान का याद करके ग्रामवासियों ने उनके योगदान के लिए उन्हें सलामी दी।  नववर्ष पर ग्राम खरोरा के युवाओं ने नववर्ष का स्वागत शहीदों को सलामी देकर किया। इस मौके पर संवेदना समूह खरोरा के सदस्यों ने कहा कि आज हम आजाद है और स्वतंत्र जीवन जी रहे हैं। इसमें शहीदों का महत्वपूर्ण योगदान है। इस मौके पर गोलू, गुलशन,मनीष, ऋषि, नीरज, यश, खुशनेक, मुकेश चंद्राकर सहित अन्य लोग मौजूद थे।


अन्य पोस्ट