महासमुन्द

दीप प्रज्वलित कर दीप उत्सव मनाने का निर्णय
03-Jan-2025 3:14 PM
दीप प्रज्वलित कर दीप उत्सव मनाने  का निर्णय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 3 जनवरी। सर्व हिंदू समाज महासमुंद की मासिक बैठक स्वाध्याय भवन महासमुंद में बुधवार को संपन्न हुई।जिसमें बताया गया कि पिछले वर्ष राम मंदिर  प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सर्व हिंदू समाज महासमुंद द्वारा ग्राम खरोरा से खैरा तक एवं रेल्वे स्टेशन से नेहरू चौक तक डिवाइडर के दोनों ओर दीप  प्रज्वलित कर दीप उत्सव का कार्यक्रम मनाया गया था।

 ठीक उसी भांति राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की वार्षिक उत्सव के अवसर पर आगामी 11  जनवरी को पुन: इस वर्ष भी सपब बिल्डिंग महासमुंद से मां गायत्री मंदिर सितली नाला तक, रेल्वे स्टेशन से नेहरू चौक तक एवं  तुमगांव रोड ओवरब्रिज के दोनों ओर दीप प्रज्वलित कर दीप उत्सव का कार्यक्रम करने व हनुमान मंदिर कचहरी चौक महासमुंद में महा आरती एवं प्रसाद वितरण मन्दिर समिति द्वारा करने पर विचार किया गया।


अन्य पोस्ट