महासमुन्द

राष्ट्रीय टेट्राथलान नेशनल चैंपियनशिप महाराष्ट्र में राज्य टीम में महासमुंद के अभिषेक-पूनम शामिल
03-Jan-2025 2:58 PM
राष्ट्रीय टेट्राथलान नेशनल चैंपियनशिप महाराष्ट्र में राज्य टीम में महासमुंद  के अभिषेक-पूनम शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 3 जनवरी। 2रा टेट्राथलान नेशनल चैंपियनशिप 2025 का आयोजन 3 एवं 4 जनवरी को नासिक महाराष्ट्र में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य की टीम में महासमुंद जिले के 2 खिलाड़ी अभिषेक एवं पूनम शामिल हैं।

       डॉ. सुनील कुमार भोई ने बताया कि महासमुंद जिले  के खिलाड़ी अभिषेक निर्मलकर पिता विजय कुमार निर्मलकर तुमगांव एवं पूनम साहू पिता तिजाऊ राम साहू ग्राम पंचायत अछोली का चयन हुआ है।

राष्ट्रीय टेट्राथलान चैंपियनशिप नासिक में खिलाड़ी तलवारबाजी, तैराकी, शूटिंग एवं एथलेटिक्स की विधा में भाग लेंगे। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में  चयन होने पर जिला खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज घृतलहरे, राकेश चंद्राकर, के के साहू, गौतम सिन्हा, धर्मेंद्र यादव, विजय बांधे, शैलेन्द्र सेन, पप्पू पटेल, हर्ष शर्मा, गजेंद्र साहू, प्राचार्य एल एन दीवान, डॉक्टर सुनील कुमार भोई व्यायाम शिक्षक भोरिंग, डोलेश होता, जगदीश धीवर ने शुभकामनाएं दीं।


अन्य पोस्ट