महासमुन्द

जागरुकता अभियान से सडक़ दुर्घटनाओं में कमी, नारकोटिक्स में तस्करों की चैन टूटी
03-Jan-2025 2:28 PM
जागरुकता अभियान से सडक़ दुर्घटनाओं में कमी, नारकोटिक्स में तस्करों की चैन टूटी

 लोहानी बिल्डिंग में छह माह पूर्व लापता युवक का शव बरामद कर अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई 

 159 बालक-बालकों की गुमशुदगी की रिपोर्ट पर 154 बच्चों की दस्तयाबी हुई  

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
महासमुंद, 3 जनवरी।
बीते साल 2024 में महासमुंद जिले में अपराधिक मामलों में बढ़ोत्तरी हुई है, लेकिन पुलिस की जागरुकता अभियान की वजह से सडक़ दुर्घटनाओं में काफी कमी आई है। वहीं नारकोटिक्स मामलों में इस बार पुलिस को तस्करों की चैन तोडऩे में सफलताएं भी मिली है। हालांकि 2023 की तुलना में 2024 में हत्या, हत्या के प्रयास, रेप, यौन शोषण, लूट और नकबजनी का ग्राफ  बढ़ा है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पांडेय ने गुरुवार दोपहर पुलिस कंट्रोल रूम में पत्रकारों को बताया कि वर्ष 2023 में हत्या के 16 प्रकरण दर्ज हुए थे। जबकि 2024 में 24 प्रकरण दर्ज हैं। जिसमें से करीब 91 प्रतिशत मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 

लोहानी बिल्डिंग में छह माह पूर्व लापता युवक का शव बरामद कर अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में पुलिस को सफलता मिली। इसी तरह पिथौरा थाने में अज्ञात मृतक के मामले में हत्या का खुलासा कर आरोपी को पकड़ा गया। साल 2023 में हत्या के प्रयास के 8 मामले दर्ज किये गये थे और 2024 में 32 मामले दर्ज किये गये। 

इसी तरह बलात्कार के 2023 में 52 प्रकरण दर्ज किये गये थे और वर्ष 106 में प्रकरण दर्ज किये गये हैं। 2023 में महिलाओं के शीलभंग और यौन उत्पीडऩ के 44 मामले दर्ज हुए थे, जो साल 2024 में 50 हो गए। इस तरह साल 2024 में आपराधिक मामलों में जहां वृद्धि हुई है, वहीं सडक़ दुर्घटनाओं में कमी आई है। नारकोटिक्स मामलों में इस बार पुलिस को तस्करों की चैन तोडऩें में सफलताएं मिली है।

साल 2023 की तुलना में 2024 में हत्या, हत्या के प्रयास, अनाचार, यौन शोषण, लूट और नकबजनी के मामलों का ग्राफ  बढ़ा है। 2023 में लूट के 8 मामले आए, जबकि 2024 में 14 मामले दर्ज किए गए। जिले में 2023 में चोरी और नकबजनी के 169 मामले दर्ज किए गए जिनमें चोरी के 102 और नकबजनी के 67 मामले दर्ज थे। 2024 में चोरी और नकबजनी के 269 मामले दर्ज हैं, जिनमें चोरी के 189 और 90 मामले नकबजनी के हैं।

श्रीमती पांडेय के अनुसार 2024 में कुल देशी, विदेशी अवैध शराब के 978 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। जिसमें 7956.360 लीटर शराब की जब्ती हुई। कीमत कीमत 22 लाख 33 हजार 535 रुपए है। देशी शराब के 951 एपिसोड में 7725.200 लीटर और विदेशी शराब के 27 प्रकरण में 231.160 लीटर जब्त किया गया। 2024 में वर्ष 2023 की तुलना में देशी शराब की मात्रा में 4.22 प्रतिशत की वृद्धि हुई। बताया गया कि 2015 से 2024 तक कुल 786 प्रकरणों में 12117.730 लीटर अवैध शराब नष्ट की गई।

बताया कि जुआ व सट्टा पर लगाए गए सामान को पकड़ा गया था। अप्पा बुक एक्ट के तहत अप्पा बुक एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए छोटे असंगठित अपराध में पुलिस ने 11 आरोपियों से करीब 50 लाख रुपए की जब्ती की। वहीं सरायपाली में 3.80 करोड़ के नकली नोट बरामद किए, सोने के बिस्किट का अवैध कारोबार,चांदी की सिल्ली व सोने के आभूषण परिवहन करने वालों पर कार्रवाई की।

पुलिस विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2024 में सडक़ दुर्घटनाओं में कमी आई है। जहां 2023 में सडक़ दुर्घटना में 316 की मौत और 369 घायल हुए, वहीं 2024 में 430 दुर्घटना में 247 की मौत और 298 घायल हुए। एएसपी ने बताया कि सडक़ दुर्घटना एवं मृत्यु में कमी लाने में मोटर वाहन अधिनियम की कार्रवाई एवं जागरूकता अभियान कारगार सिद्ध हुआ है। 

उन्होंने बताया कि 2023 में मोटर ऑटोमोबाइल एक्ट के तहत जहां कुल 7520 प्रकरणों में 29 लाख 10 हजार 600 रुपए सम्मन शुल्क वसूला गया वहीं 2024 में 15082 एपिसोड में कुल 55 लाख 7500 रुपए सम्मन शुल्क वसूला गया। इस तरह प्रकरण में 51.68 प्रतिशत सम्नन शुल्क में 94.95 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 2024 में कुल 159 बालक-बालकों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई जिसमें 154 गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई। दस्तयाबी में 2014 से लेकर 2024 तक के गमशुदा बालकों की दस्तयाबी की गई थी जिसमें राज्य के बाहर से कई बालकों को बरामद किया गया था। 

इसी तरह आपराधिक रिकार्ड वाले 6 लोगों में से एक आरोपी को जिला बदर किया गया है। वहीं नारकोटिक्स मामले के 120 प्रकरणों में 216 लोगों को गिरफ्तार कर 19 करोड़ 14 लाख 94 हजार 485 रुपए का गांजा जब्त किया। इसी तरह 4144 किलोग्राम पोस्त डोडा बरामद किया गया। जिसकी कीमत कीमत 41 लाख 44 हजार रुपए है। 6256 नग टेबलेट, 120 एनजी सिरप जब्त कर लिया गया। इसी प्रकार राज्य गठन के बाद पहली बार 564 प्रकरणों में 32372.074 किलो कबाड़ नष्ट किया गया। 
 


अन्य पोस्ट