महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 2 जनवरी। नगर पंचायत तुमगांव के अध्यक्ष राकेश चन्द्राकर, उप अध्यक्ष पप्पू पटेल व समस्त जनप्रतिनियों ने अपने-अपने निधि से वार्ड नं 03 रेस्टहाउस के पास जिम हॉल तैयार कर उसका उद्घाटन किया है। यह जिम आधुनिक मशीनों से लैस है। जिम का शुभारंभ होते ही नगर के युवाओं में जिम और अपने फिटनेस के लिए उत्साह नजर आ रहा है। इस जिम का नाम श्री मारुति फिटनेस रखा गया है। जिम के संचालन हेतु एक संंचालन समिति बनाया गया है। जिम की देख रेख व साफ सफाई मेंटेनेंस के लिए मासिक 300 रुपए शुल्क रखा गया है।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश चन्द्राकर, उप अध्यक्ष पप्पू पटेल, सभापति धर्मेन्द्र यादव, वार्ड पार्षद गौतम सिन्हा, नेता प्रतिपक्ष विजय बांधे, पार्षद गजेंद्र साहू, लक्ष्मण पटेल,द्रोणाचार्य साहू, भुनेश्वर साहू, उतम निर्मलकर, जिम संचालक अध्यक्ष राहुल यादव, नरेंद्र साहू, दीपक यादव, अविनाश गगन तथा बड़ी संख्या में नगर के युवा उपस्थित थे।