महासमुन्द

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष परिवार संग चंडी माँ के दर्शन करने पहुंचे
02-Jan-2025 2:33 PM
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष परिवार संग चंडी माँ के दर्शन करने पहुंचे

कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, कुशल-क्षेम जाना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बागबाहरा, 2 जनवरी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव  अपने परिवार के साथ  चंडी माँ के दर्शन करने पहुंचे।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव चंडी माँ के दर्शन के बाद कार्यकर्ताओं के साथ बागबाहरा रेस्टहाउस  में मुलाकात की। इसके बाद कौस्तुभ रेस्टोरेंट पहुंचकर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का कुशल-क्षेम जाना।

 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर विवेकानंद  सिंग  ठाकुर  मंडल अध्यक्ष डोली ध्रुव, सुरेश नरेडिय़ा, डेमनराज पनुरिया, दीपक यादव, नगरपालिका उपाध्यक्ष,  उदय चंदेल, नीरज  सोनी , भावेश पुरोहित, आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट