महासमुन्द

पालिका कार्यालय का निरीक्षण
01-Jan-2025 3:10 PM
पालिका कार्यालय का निरीक्षण

महासमुंद,1 जनवरी। मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने पालिका कार्यालय के राजस्व शाखा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में उपस्थित कर्मियों को समय पर कार्यालय में उपस्थित रहने और शाखा में कर जमा करने के लिए आने वाले नागरिकों का कार्य समय पर सम्पादित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही शहर के बकायादारों से कर वसूलने के भी निर्देश दिए।


अन्य पोस्ट