महासमुन्द

शिवालिक पॉवर एण्ड स्टील प्रालि बेलसोंडा की जांच
31-Dec-2024 6:40 PM
शिवालिक पॉवर एण्ड स्टील प्रालि बेलसोंडा की जांच

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 31 दिसंबर। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी विनय कुमार लंगेह के आदेश के परिपालन में जिला स्तरीय संयुक्त टीम द्वारा शिवालिक पावर एण्ड स्टील प्रालि ग्राम बेलसोंडा महासमुंद जाकर जांच की गयी।

निरीक्षण के दौरान डीएन पात्र श्रम पदाधिकारी श्रम विभाग सिद्धार्थ दुबे नापतौल विभाग उपस्थित रहे। जिसमें विधिक माप विज्ञान विभाग नापतौल विभाग की जांच में संस्थान में उपयोग किये जा रहे तौल उपकरण धर्मकांटे, छोटे इलेक्ट्रॉनिक तौल उपकरण, थाट इत्यादि मानकों के अनुरूप व सत्यापित पाए गए। तथापि संस्थान में धर्मकांटे की जांच नियमित अंतराल में समय-समय पर बाट के द्वारा किय जाने हेतु निर्देशित किया गया एवं वजन में अधिक अंतर आने पर उपकरण का उपयोग तुरन्त बंद कर विभाग को सूचित करने का निर्देश दिया गया।

श्रम विभाग की जांच में दो ठेकेदारों शिवालिक द्वारा श्रम अधिनियम अन्तर्गत अनुज्ञप्ति प्राप्त करना पाया गया। जिसकी वैधता अवधि 31 दिसम्बर 2024 होना पाया गया। जिस पर दोनों ठेकेदारों को नवीनीकरण कराये जाने के निर्देश दिया गया। साथ ही संस्थान में अन्य दस्तावेज संधारित नहीं पाये जाने पर 07 दिवस के भीतर त्रुटि पूर्ण कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिया गया।


अन्य पोस्ट