महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 29 दिसंबर। नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने शहर के समाजसेवियों, पार्षदों, सब्जी व्यापारियों और नागरिकों की उपस्थिति में महामाया तालाब परिसर में पालिका द्वारा निर्मित बाल उद्यान का लोकार्पण किया।
महामाया तालाब परिसर में करीब 19 लाख रुपए की लागत से शहर व वार्डवासियों की सुविधा के लिए उद्यान का निर्माण किया गया है। यहां बच्चों के खेलने के झूले, फिसलपट्टी समेत अन्य मनोरंजन की साम्रगी लगाई गई है।
कार्यक्रम में पूर्व नपा उपाध्यक्ष त्रिभुवन महिलांग, कन्हैया शुक्ला, समाजसेवीद्वय मोती बाफना, मोती बरडिय़ा प्रकाश साकरकर, नरेंद गुप्ता, जसराज कोचर, किशोर महंती, सुरेंद्र स्वामी, गनाजन्द भोई, सतीबाई चंद्राकर, व्यापारी नेमीचंद सोनी, सब्जी विक्रेता संघ अध्यक्ष संतोष चंद्राकर, गोलबाजार व्यापारी संघ अध्यक्ष भारत लाल खत्री, एल्डरमेन जावेद चौहान, सोमेश महिलांग, अंकित राय, प्रसून चंद्राकर के साथ बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे। शहर के गोलबाजार परिसर में पौनी पसारी योजना के तहत पालिका द्वारा निर्मित सर्वसुविधायुक्त शौचालय का लोकार्पण भी श्रीमती महिलांग ने व्यापारियों की उपस्थिति में किया।