महासमुन्द
24 घंटे में मौसम के अलग-अलग रूप
29-Dec-2024 4:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,29 दिसंबर। बीते 24 घंटे के भीतर मौसम के अलग-अलग रूप देखने के ळिए मिला है। कल सुबह हल्की ठंड थी। दोपहर 12 बजे के बाद गर्मी और तेज धूप के बाद शाम 6 बजे अंधंड़ के अलावा कहीं-कहीं बारिश की स्थिति रही है। पिछले 20 साल में एक दिन के भीतर तरह-तरह के मौसम लोगों को देखने के नहीं मिला था। इस तरह के मौसम से अब वायरल फीवर, सर्द-गर्म की वजह से इन्फेक्शन की संभावना बढ़ गई है।
सप्ताह भर पूर्व तक अंचल में अच्छी ठंड पड़ रही थी। लेकिन पिछले 4-5 दिनों से लगातार आसमान पर बादल देखे जा रहे हैं। कल शाम 6 बजे से पश्चिम दिशा से बर्फ ीली हवा आ रही थी। हालांकि तापमान स्थिर हैं। लेकिन हवा की वजह से ठंडकता बंढ गई है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि आज 29 दिसंबर को जिले मेंं न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री वृद्धि होने की संभावना है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे