महासमुन्द

आवेदनों का निराकरण तेजी से
27-Dec-2024 2:49 PM
आवेदनों का निराकरण तेजी से

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 27 दिसंबर।
जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्रों के कोई 3000 से अधिक आवेदन पेंडिंग की खबर ‘छत्तीसगढ़’ में खबर प्रकाशन के बाद अब आवेदनों का निराकरण तेजी से होने लगा है। 

तहसील सूत्रों के अनुसार स्थानीय अनुविभागीय अधिकारी द्वारा आवेदनों को तीन भागों में बांट कर तीनों तहसीलदारों को शीघ्रता से प्रमाण पत्र के आवेदन निपटाने के निर्देश दिए गए है।
सूत्रों के अनुसार खबर प्रकाशन के बाद जिले के कलेक्टर ने संज्ञान में लेकर इस पर अतिशीघ्र कार्य करने के निर्दश दिए थे। लिहाजा अब प्रमाण पत्र बनने प्रारम्भ होते ही हितग्राहियों के चेहरे पर खुशी देखी जा सकती है।
 


अन्य पोस्ट