महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 27 दिसंबर। बिजेमाल पंचायत के सचिवों के विरूद्ध शिकायत मामले में मंत्रालय रायपुर से कलेक्टर को सीईओ जिपं महासमुंद के खिलाफ जांच के आदेश मिले हैं। मंत्रालय में शिकायत के बाद कलेक्टर को जांच कार्रवाई के आदेश में जांच अधिकारी ने जांच में सचिवों को दोषी माना है और सीईओ जपं ने भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की थी। उप संचालक पंचायत भी सचिवों के बयान पर संतुष्ट नहीं थे।
आरोप है कि इसके बाद भी पंचायत सचिवों पर सच्चिदानंद आलोक सीईओ जिपं महासमुंद के कार्रवाई करना उचित नहीं समझा। बल्कि चेतावनी पत्र जारी किया। इसकी शिकायत प्रमुख सचिव छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में किया गया तो प्रियंका ऋषि महोबिया संचालक पंचायत संचालनालय छत्तीसगढ़ ने कलेक्टर महासमुंद को इस शिकायत प्रकरण में जांच करवाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
मालूूम हो कि आरटीआई के तहत विनोद कुमार दास ने बिजेमाल पंचायत में सूचना आवेदन लगाया। इसमें पूर्व सचिव नरेद्र वैष्णव ने तात्कालीन सचिव मुरलीधर साव को सूचना दस्तावेज नहीं दिया। इसका खुलासा 29 अप्रैल 2022 को मंत्रालय स्तर के शिकायत पर हुई जांच में हुआ। जांच अधिकारी को मुरलीधर साव ने बताया कि उसे ग्राम पंचायत का सम्पूर्ण अभिलेख रिकार्ड पूर्व सचिव ने नहीं सौंपा है। सिर्फ पंचायत के बैंक खाते एवं चेक बुक ही हस्तातरण किया था। इसकी जानकारी मुरलीधर सचिव ने सीईओ जपं पिथौरा को भी दी। जांच अधिकारी ने सचिवों के विरूद्व अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रतिवेदन दिया था। जिसे सीईओ जपं पिथौरा ने नरेन्द्र वैष्णव एवं मुरलीधर साव के विरूद्व अनुशासनात्मक कार्रवाई का लेख करके 18 मार्च 2023 को जिला पंचायत महासमुंद भेज दिया।
इसके बाद सीईओ जिपं महासमुंद ने दोनों सचिवों को 12 जुलाई 2024 को नोटिस जारी किया। नोटिस के जबाब में सचिव नरेन्द्र ने बताया कि वह एक अन्य प्रकरण में निलंबित हो गया था। जिस कारण वह मुरलीधर सचिव को पासबुक व चेकबुक प्रदाय किया था। लेकिन बाकी शेष अभिलेख अलमारी में था।
दीप्ति साहू उप संचालक पंचायत इनके जबाब से संतुष्ट नहीं हुई और लेकिन इन्हें चेतावनी देकर छोडऩे के लिए एस आलोक सीईओ को नोटशीट प्रस्तुत बढ़ा दिया। सच्चिदानंद आलोक सीईओ जिपं ने 12 जुलाई 2024 को ही इन दोनों पंचायत सचिवों को आदेश जारी कर दिया। जिसमें लेख किया कि आपको चेतावनी देते हंै कि आप भविष्य में यह पुनरावृत्ति करते हैं तो आपके विरूद्व छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा अनुशासन एवं अपील नियम 1999 के नियम 04 के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई होस कती है।
सीईओ के आदेश मिलने पर शिकायतकर्ता विनोद कुमार दास ने निहारिका बारीक सिंह आईएएस छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को जिला पंचायत महासमुंद के जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा विभागीय संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए 26 सितम्बर को लिखित शिकायत की थी।