महासमुन्द

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने पर भव्य आयोजन की तैयारियां
26-Dec-2024 3:09 PM
अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने पर भव्य आयोजन की तैयारियां

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 26 दिसंबर।
अयोध्या धाम में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने पर इमलीभांठा महासमुंद में भव्य आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं।

आयोजन समिति की ओर से टेकराम सेन ने बताया कि गत वर्ष की तरह समस्त मोहल्लावासियों के सहयोग से इस वर्ष भी विविध कार्यक्रमों का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम गरिमामय ढंग से संपन्न हो इसके लिये बैठकें आयोजित की जा रही है एवं एक समिति का गठन भी किया गया है जिसके संरक्षक मंडल में हीरा सिंह साहू, राजेश चन्द्राकर, राहुल चंद्राकर, रानीदान राठी, देवीचंद राठी, धर्मेन्द्र महोबिया, एम आर विश्वनाथन, संजीव कर्माकर, परमेश्वर पप्पू ठाकुर, दिनेश दीनू बेहरा शामिल किये गये हैं।

इसी प्रकार अध्यक्ष डी आर सोनी, सचिव जी एस ठाकुर, सांस्कृतिक सचिव टेकराम सेन, लालाराम साहू, जगदीश साहू, कोषाध्यक्ष  महावीर पवार, नीलमणी चंद्राकर, उपाध्यक्ष जी एस गौर, सुदामा मिश्रा, बंशी साहू कार्यालय सचिव के लिये विजय चंद्राकर, माखन पटेल को शामिल किया गया है। कार्यकारिणी के लिये राजेश सोनी, ओमप्रकाश देवांगन, छेदीलाल राठौर, संतोष, नेमीचंद, पूरन देवांगन, गोवर्धन साहू, नीरथ  दास वैष्णव, रमेश पंचेश्वर, एम आर रौतिया, हेमलाल ठाकुर, विनोद चंद्राकर, तुषार पाल, दाऊलाल अग्रवाल, खिलावन धनकर, शशिकांत जैन, महेश देवांगन शामिल हैं।

इसी प्रकार सफल आयोजन हेतु संगीता गोस्वामी, शकुन्तला साहू, मंदाकिनी ठाकुर, ललिता चंद्राकर और उनकी मानस मंडली टीम को  जिम्मेदारी दी गई। जानकारी देते हुये टेकराम सेन ने बताया कि आयोजन 11 जनवरी को किया जायेगा। प्रात: 12 बजे पूजा अर्चना प्रसाद वितरण  पश्चात दोपहर 2 बजे से राम चरित मानस पाठ, 6 बजे घर घर दीप प्रज्जवलन, 6.30 बजे से संत समागम, 7 बजे से बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। तत्संबंध में 27 दिसंबर शुक्रवार शाम 6 बजे राधाकृष्ण मंदिर इमलीभांठा में बैठक का आयोजन किया गया है। आयोजन समिति की ओर से समस्त मोहल्लेवासियों से अपील की गई है कि बैठक में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम की सफलता में योगदान दें।


अन्य पोस्ट