महासमुन्द
वन्य जीवों के शिकार के लिए जाल फैलाते चार पकड़ाए, एक फरार
26-Dec-2024 3:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 26 दिसंबर। सोनाखान रेंज के कुकरीकोना बीट के कक्ष क्रमांक 217 में भवरीद एवं आमाखोहा के करीब राजस्व क्षेत्र में वन्य प्राणी के शिकार की मंशा से विद्युत करंट के लिये तार फैलाते हुए पांच आरोपी में चार आरोपी रंगे हाथों पकड़े गये हैं।
बताया गया है कि एक आरोपी अंधेरे का फ ायदा उठाकर फरार हो गया। पकड़े गये आरोपियों में चार आरोपी ग्राम भवरीद एवं एक आरोपी समीप के गांव आमाखोहा का है। आरोपियों में रामलाल गोंड, सुरीत केंवट, इतवारी केंवट एवं राजेश कुमार केंवट शामिल हैं। संतराम यादव अभी फरार है।
बताया गया है कि पकड़े गए आरोपी आदतन शिकारी है और इनके ऊपर पूर्व में भी वन विभाग द्वारा वन्य प्राणी के शिकार का प्रकरण बनाया जा चुका है। पकड़े गए आरोपियों पर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे