महासमुन्द

सिरपुर जंगल में हाथी की आमद, दर्जन भर गांवों में अलर्ट
26-Dec-2024 3:00 PM
सिरपुर जंगल में हाथी की आमद, दर्जन भर गांवों में अलर्ट

महासमुंद,26 दिसंबर। वन विभाग से मिली जानकारी अनुसार एक सिंगल दतैल हाथी सिरपुर जंगल में पहुंच चुका है। वन विभाग ने 10 गांवों के लोगों का हाथी से अलर्ट रहने को कहा है।  वन विभाग के अनुसार बुधवार को एक हाथी दंतैल ने इस क्षेत्र में लगे फ सल को नुकसान पहुंचाया है। वन विकास निगम के कक्ष क्रमांक 442, 443, 173, 175, 176 के आसपास के जंगल में विचरण कर रहा है। वन विभाग ने महासमुंद क्षेत्र के ग्राम बोरिद, पसिद, चुहरी, अमलोर, मरौद,रायकेरा, सुकुलबाय, नांदबारु, केशलडीह तथा खिरशाली के आसपास के ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा है। 

महासमुंद फ ारेस्ट विभाग ने बताया कि आसपास के ग्रामों में कोटवार द्वारा मुनादी करवा दी गई है
 


अन्य पोस्ट