महासमुन्द

किसानों से लिया जा रहा था अतिरिक्त धान-जुगनू
26-Dec-2024 2:58 PM
किसानों से लिया जा रहा था अतिरिक्त धान-जुगनू

महासमुंद,26दिसंबर। महासमुंद जिले के समर्थन मूल्य धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों से मानक वजन से ज्यादा धान तौल में लिया जा रहा है औचक निरीक्षण पर निकले जिला पंचायत सदस्य महासुन्द एवं किसान नेता जागेश्वर जुगनू चन्द्राकर ने बावनकेरा उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण किया जहां पाया कि किसानों से नये बोरी में 40.600 किलो ग्राम एवं पुराने बोरी में प्रति बोरी 40.700 किलोग्राम के स्थान पर 40.820 किलोग्राम से 40.900 किलोग्राम तक की तौल किया जा रहा था। इस प्रकार प्रति बोरा 120 से 300 ग्राम तक अधिक तौल पाया गया। जागेश्वर जुगनू चंद्राकर ने किसानों को कहा कि तौल पर नजर बनाए रखें। उन्होंने समिति प्रबंधक से अधिक तौल वाले धान को वापस करने की मांग की। साथ ही कहा कि समितियों में नियुक्त अध्यक्षों की जिम्मेदारी है कि किसानों का हो रहे शोषण


अन्य पोस्ट