महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 25 दिसंबर। छत्तीसगढ़ सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का सम्मेलन शंकराचार्य भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिन्हा शामिल हुए। सम्मेलन में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने महतारी वंदन योजना के हितग्राही महिलाओं को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।
उन्होंने बताया कि कई महिलाएं इस योजना से मिली राशि का उपयोग परिवार की जरूरतों, बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य पर कर रही हैं। वहीं कई हितग्राही महिलाएं इस राशि से छोटे व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। इस दौरान विधायक ने लाभार्थी महिलाएं
सीता किरण प्रधान, किरण नेताम, हीरा यादव, भावना यादव, खेलना कुलदीप, ममता तिवारी, टुकेश्वरी साहू, यास्मिन ध्रुव, आरती प्रजापति, विनीता पटेल सहित अन्य महिलाओं का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिता रावटे, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, कौशिल्या बंसल, सुजाता विश्वनाथन, देवीचंद राठी, अरविन्द प्रहरे, मुन्ना देवार, हनीश बग्गा, जितेन्द्र साहू, निरंजना चंद्राकर, आनंद गिरी एवं सोनाधर सोनवानी व जिला स्तरीय अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी, सुपरवाईजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व महतारी वंदन योजना के हितग्राही महिला मौजूद थीं।