महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 25 दिसंबर। प्रथम राज्य स्तरीय लाठी चैंपियनशिप का आयोजन विगत दिनों अजंता पैलेस भिलाई में हुआ। इस टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ के 13 जिलों के लगभग 250 बच्चों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ, समाज सेविका डॉ. मानसी गुलाटी, लाठी स्पोट्र्स ऑर्गेनाइजेशन इंडिया के अध्यक्ष सी प्रतीक अग्रवाल, महासचिव संबाजी एच चौहान एवं लाठी स्पोट्र्स ऑर्गेनाइजेशन छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष अरविंद सिंह खुराना, महासचिव संदीप ताम्रकार रहे।
डिस्ट्रिक्ट लाठी स्पोट्र्स एसोसिएशन महासमुंद के मुख्य प्रशिक्षक अभय दास एवं सह प्रशिक्षक नंदनी देवांगन के निर्देशन में जिला महासमुंद के 6 बच्चों ने शानदार प्रदर्शन कर 12 पदक 8 स्वर्ण, 3 रजत एवं 1 कांस्य पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। जिनमें पलक देवांगन 2स्वर्ण, अक्षधा चंद्राकर 2 स्वर्ण, सात्विक वर्मा स्वर्ण-रजत, वेंकटेश साहू स्वर्ण-रजत,मनोज कोमार्रा स्वर्ण- रजत, अभ्युदय मानिकपुरी स्वर्ण-कांस्य जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
इस दौरान डिस्ट्रिक्ट लाठी स्पोट्र्स लाठी चैंपियनशिप एसोसिएशन महासमुंद के अध्यक्ष संदीप चौधरी, उपाध्यक्ष आनंद कुमार वैष्णव, महासचिव अभय दास, सहसचिव नंदनी देवांगन एवं कार्यकारिणी सदस्य भोज विश्वकर्मा ने बच्चों की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है।