महासमुन्द
खबर का असर बस ने अतिरिक्त भाड़ा वापस किया
24-Dec-2024 6:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
पिथौरा, 24 दिसंबर। निजी बसों में मनमाना यात्री भाड़ा वसूलने संबंधी खबर ‘छत्तीसगढ़’ में प्रकाशन के बाद बस ऑपरेटर द्वारा यात्री की तलाश कर उससे लिया अतिरिक्त भाड़ा वापस कर दिया।
ज्ञात हो कि 50 रुपये के स्थान पर जबरन 200 वसूलने संबंधी खबर ‘छत्तीसगढ़’ में प्रकाशित की गई थी। इसके बाद बस ऑपरेटर ने यात्री की तलाश कर उससे लिया अतिरिक्त भाड़ा वापस कर दिया।
इसके लिए उक्त यात्री ने ‘छत्तीसगढ़’ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मोबाइल पर बताया कि ‘छत्तीसगढ़’हमेशा से आम लोगों की समस्याओं के निराकरण का प्रयास करता है। जिससे गलत काम करने वालों के मन में अखबार का ख़ौफ़ रहता है, जिसका उदाहरण आज मिल गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे