महासमुन्द
छुईहा से फिरगी तक बनेगी सडक़
24-Dec-2024 6:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बागबाहरा, 24 दिसंबर। खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम छुईहा से फिरगी तक पुल पुलिया सहित 2 . 5 किमी नयी सडक़ का निर्माण होगा। जिसके लिए राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा 6 करोड़ 60 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति दे दी गई है। ज्ञात हो कि छुईहा से फिरगी जाने वाले मार्ग की आवश्यकता लगातार महसूस हो रही थी, जिसके लिए क्षेत्रवासियों ने पूर्व संसदीय सचिव व वर्तमान विधायक द्वारिकाधीश यादव के समक्ष उक्त सडक़ के निर्माण हेतु मांग रखी थी। जिस पर श्री यादव ने उक्त मांग को राज्य शासन के समक्ष रखा। जिस पर लोकनिर्माण विभाग द्वारा उक्त निर्माण कार्य हेतु वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। ग्रामीणों की बहुप्रतिक्षित मांग पूरी होने पर उन्होंने विधायक द्वारिकाधीश यादव के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे