महासमुन्द
महासमुंद, 24 दिसंबर। जारी विज्ञप्ति में डी. बसंत साव जिला समन्वयक नवकिरण अकादमी व जिला ग्रंथालय ने बताया कि एसएससी जीडी के फ ाइनल नतीजे घोषित हुए हैं। जिसमें नवकिरण अकादमी व जिला ग्रंथालय के दो अभ्यर्थी पूजा यादव का सीआईएसएफ तथा रवि कन्नौजे का चयन सीआरपीएफ ट्रेडमेन के लिए हुआ है।
इस उपलब्धि के लिए विनय कुमार लंगेह कलेक्टर महासमुंद, शुभम देव नोडल अधिकारी व डिप्टी कलेक्टर महासमुंद, मोहन राव सावंत जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद व सदस्य सचिव नवकिरण अकादमी, जिला ग्रंथालय, एमजी सतीश नायर सहायक संचालक, कमल नारायण चंद्राकर, रेखराज शर्मा, रीता पांडे, दुर्गावती भारतीय, डी बसंत साव जिला समन्वयक नवकिरण अकादमी व जिला ग्रंथालय, मनोज पुरी गोस्वामी, नवकिरण अकादमी के विषय विशेषज्ञ चंद्रशेखर साहू, हरिशंकर पटेल, सौरभ जैन, राजदीप साहू, देवेंद्र निषाद, ग्रंथपाल भागवत प्रसाद पटेल, यश चक्रधारी, विवेक चंद्राकर,परस कमार, सौरभ सोनवानी, टकेश साहू सहित अध्यनरत समस्त अभ्यर्थियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।