महासमुन्द

बसना कॉलेज में वार्षिक खेलकूद स्पर्धा, खेलों में छात्र-छात्राओं का श्रेष्ठ प्रदर्शन
24-Dec-2024 3:23 PM
बसना कॉलेज में वार्षिक खेलकूद स्पर्धा, खेलों में छात्र-छात्राओं का श्रेष्ठ प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,24 दिसंबर।
श्री जयदेव सतपथी शासकीय महाविद्यालय बसना में प्रभारी प्राचार्य एन के प्रधान के निर्देशन में तथा क्रीड़ा अधिकारी पिताम्बर कश्यप, क्रीड़ा प्रभारी अजय जलछत्री के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। विभिन्न खेलों में सर्वप्रथम 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रथम गणेश्वर साव बीएससी द्वितीय, द्वितीय राहुल साहू बीए तृतीय तथा तृतीय मनीष दीप बीए तृतीय वर्ष रहे। 

इसी तरह 100 मीटर बालिका वर्ग में प्रथम माधुरी महाकुर बीकॉम तृतीय, द्वितीय पुस्तिका बेहरा बीए प्रथम तथा तृतीय अम्बे चौधरी बीए प्रथम रही। पश्चात 200 मीटर बालक वर्ग में प्रथम राहुल साहू बीए द्वितीय, द्वितीय मनीष दीप बीए तृतीय, तृतीय देवेन्द्र साहू बीएससी द्वितीय, गोला फेंक बालक वर्ग में प्रथम कमलजीत सिदार बीएससी प्रथम, द्वितीय शिवकुमार बीए तृतीय तथा तृतीय राहुल साहू बीए तृतीय ने प्राप्त किया।

गोला फेंक बालिका वर्ग में प्रथम कमलेशिनी मलिक बीए द्वितीय,द्वितीय स्थान पूनम सिदार ;बीए द्वितीय तथा तृतीय ममता नेताम बीए द्वितीय रहे। तवा फेंक बालिका वर्ग में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान क्रमश: पद्मावती साव पीजीडीसीए, हेमलता पुहुप बीए द्वितीय तथा गोमती जगत बीए द्वितीय ने प्राप्त किया। कुर्सी दौड़ बालक वर्ग में प्रथम दीपक साव बीएससी द्वितीय, द्वितीय मनीष साव बीएससी तृतीय,तथा केवल दास दीवान बीएससी द्वितीय रहे। कुर्सी दौड़ बालिका वर्ग में प्रथम स्थान अस्मिता प्रधान बीए द्वितीय, द्वितीय स्थान भाग्यश्री यादव पीजीडीसीए तथा तृतीय स्थान माधुरी महाकुर बी कॉम तृतीय ने अर्जित किया। महाविद्यालय द्वारा आयोजित इन खेलों में निर्णायक सहायक प्राध्यापक विजय कठाने, अजय जलछत्री, जानिसार फ ातिमा, रंजना दास, निधि जोशी, मुस्ताक खान, शशांक निर्मलकर रहे।


अन्य पोस्ट