महासमुन्द
महासमुंद,24 दिसंबर। जिले के सुदूर ग्राम जंगलबेड़ा स्थित धान खरीदी केन्द्र में किसानों की सुविधा के लिए बैठक, पेयजल, शौचालय, सीसीटीवी, कैमरा, बायोमेट्रिक मशीन और इलेक्ट्रॉनिक तराजू जैसे प्रबंध किए गए हैं। इन सुविधाओं के चलते किसान बिना किसी कठिनाई के समय पर धान बिक्री कर रहे हैं।
राजाडीह के किसान सुबरन सिंह बरिहा 55 एकड़ जमीन में कृषि कार्य करते हैं। ने कल 23 दिसंबर को जंगलबेड़ा धान खरीदी केन्द्र में 240 क्विंटल धान की बिक्री की। इससे पहले वे 40 क्विंटल धान बेच चुके हैं। उन्होंने बताया कि बिक्री के 72 घंटे के भीतर उनके खाते में राशि जमा हो गई। इससे वे और उनका परिवार बहुत खुश हैं। सुबरन सिंह ने कहा कि इतने कम समय में धान बिक्री की राशि खाते में जमा होना मेरे लिए सपने जैसा था। इससे हमारी मेहनत का सम्मान हुआ है।
उन्होंने 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया।