महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 23 दिसंबर। क्षेत्र में वनों का विनाश युद्ध स्तर पर चल रहा है। हजारों पेड़ों की कटाई के लिए जिम्मेदार वन अधिकारी पूरे मामले को दबाने के प्रयास करते देखे जा रहे हंै। इस जंगल में कटाई की जांच के लिए गठित टीम भी आरोपी वनरक्षक के साथ जंगल घूम कर कुछ पेड़ों की कटाई की रिपोर्ट प्रस्तुत की है।
मिली जानकारी के अनुसार पिथौरा वन परिक्षेत्र के लोहरिन डोंगरी में जिले के वन मण्डलाधिकारी द्वारा बकायदा ग्रामीणों को जंगल काट कर मंदिर बनाने के लिए दिए जाने से चर्चा में आये महासमुन्द वन अफ़सरों की अनदेखी से परिक्षेत्र के गिरना बीट के कक्ष क्रमांक 230 में कोई 3 हेक्टर क्षेत्र में लगे कोई एक हजार से अधिक पेड़ काट डाले गए।
पूरे मामले की जानकारी एक पर्यावरण प्रेमी लोचन चौहान द्वारा प्रमाण के साथ वन मण्डलाधिकारी को दी थी परन्तु उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।
लोहरिन डोंगरी की तरह यहां
भी अधिकार पत्र की मांग
क्षेत्र के लोहरिन डोंगरी जंगल में अवैध कटाई के परिणाम स्वरूप वहां डीएफओ द्वारा करीब ढाई एकड़ वन भूमि की कटाई को वैध ठहराते हुए ग्रामीणों को अधिकार पत्र दे दिया।
एसडीओ गठित जांच दल बैरंग लौटा
स्थानीय वन एसडीओ यू आर बसंत ने उक्त कटाई के लिए डीएफओ के कथित निर्देश पर पांच सदस्यीय टीम गठित कर जांच हेतु भेजी गई परन्तु उक्त मामले की जांच किये बगैर ही वापस लौट गई। इस टीम में डिप्टी रेंजर संतोषी दीवान के नेतृत्व में वन पाल छबिराम साहू सहित तीन अन्य वन रक्षकों को शामिल किया गया था।
सीसीएफ की टीम भी पहुची, आरोपी ने ही घुमाया जंगल
उक्त मामले की शिकायत लोचन चौहान द्वारा पीसीसीएफ राजू अगसिमनी के पास की थी। जिस पर उन्होंने तत्काल मामले की जांच हेतु रायपुर से ही उडऩदस्ता की टीम भेजी थी, परन्तु अफसरों ने उडऩ दस्त टीम के साथ उसी वन रक्षक को भेजा, जिस पर जंगल कटाई का गम्भीर आरोप है।