महासमुन्द

स्कूल का वार्षिक उत्सव, बच्चों ने मोहा मन
23-Dec-2024 2:21 PM
स्कूल का वार्षिक उत्सव, बच्चों ने मोहा मन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 23 दिसंबर।
महासमुंद स्थित द न्यू होली फेथ स्कूल महासमुंद का वार्षिक उत्सव शंकराचार्य संस्कृतिक भवन में आयोजित था। कार्यक्रम शाम 6 बजे से प्रारंभ होकर रात्रि 11 बजे तक चलता रहा। होली फेथ स्कूल का कार्यक्रम इस बार नौ रसों पर आधारित था। हास्य रस,करुण रस, वात्सल्य रस,क्रोध रस, वीर रस, भक्ति रस,श्रृंगार रस एवं अन्य रसों पर आधारित कार्यक्रम ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। हास्य रस में मूर्ख राजा की प्रेम कहानी, बाबूराव के धूमा चौकड़ी, वीर रस में देश के शहीदों के बलिदान एवं शहीद के माताओं का देश प्रेम, भक्ति रस में मीरा का कृष्ण के प्रति प्रेम, रौद्र रस में महाभारत में द्रोपती का चीर हरण, पांडवों का कौरव के प्रति आक्रोश, वात्सल्य रस में राम के प्रति शबरी का प्रेम और लंका विजय के बाद भगवान राम की अयोध्या वापसी उपरांत समिति के अध्यक्ष एवं प्रिंसिपल ने उनका पूजन किया। 

शांत रस में एक दिव्यांग बच्चों की कहानी, अपने परिवार के लिए सोच, उसका कर्तव्य, भयानक रस को ऐसा दिखाया की हर तरफ भूत नजर आ रहे थे। उन सभी विधाओं को उपस्थित लोगों ने काफी पसंद किया। अद्भुत रस में चंद्रयान-3 की सफलता असफलता, वीभत्स रस जलन की भावनाओं को प्रदर्शित किया गया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर, अध्यक्ष डा. एम वाए मेमन एवं विशेष अतिथि रेड क्रॉस सोसाइटी के सभापति संदीप दीवान थे। संस्था केपदाधिकारी कविता पिंचा, संजय मालू, किशोर शुक्ला,दिलीप जैन, उमेश जैन, नंदनी चतुर्वेदी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों को पिछले क्लास में उच्च स्थान प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष महेंद्र जैन ने संस्था की 2023-24 की गतिविधियों को पालकों के बीच रखा और बताया कि बच्चों को मतदान के लिए समय से पहले जागृत करना, बच्चों में प्रतिनिधित्व करने की भावना जगाना, रोड मरम्मत जैसी संबंधित विषय पर अन्य स्कूलों के बच्चों को लेकर जिलाधीश से चर्चा जैसी कोशिश की गई है। विशेष अतिथि संदीप दीवान ने संस्था के उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ.मेमन ने संस्था को अपना परिवार बताते हुए हमेशा सहयोग करने की भावना को लेकर अपने उदगार व्यक्त किया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूनम चंद्राकर ने कहा कि मैं संस्था के कार्यक्रम में दूसरी तीसरी बार उपस्थित हो रहा हूं और मुझे यह अद्भुत खुशी हो रही है कि एक अच्छी संस्था देने में समिति के लोगों ने खूब मेहनत की है और मैं यह विश्वास व्यक्त कर रहा हूं की आने वाले वर्षों में होली फेथ एक बड़ा नाम वाला स्कूल होगा। जिसकी चर्चा शहर ही नहीं बल्कि प्रदेश में होगी। पूरे कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए होली फेथ स्कूल के समस्त स्टाफ ने अपनी अहम भूमिका अदा की और कार्यक्रम को सफल बनाया अंत में संस्था की प्राचार्य ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। 
 


अन्य पोस्ट