महासमुन्द

एक्जाम एलर्ट: आत्मानंद स्कूल में एक साथ बैठे बालक-पालक-शिक्षक, घंटों मंथन
22-Dec-2024 6:43 PM
 एक्जाम एलर्ट: आत्मानंद स्कूल में एक साथ बैठे बालक-पालक-शिक्षक, घंटों मंथन

प्राचार्य ने अपने मोबाइल नंबर शेयर कर कहा कि कभी भी मुझे बच्चों के पढ़ाई के लिए चर्चा कर सकते हैं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 22 दिसंबर। नगर के स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल नयापारा महासमुंद में बोर्ड एक्जाम के कक्षा 10 वीं 12 वीं के छात्रों के बेहतर परिणाम के लिए बालक, पालक, शिक्षक के साथ बैठक कर चर्चा किया गया। संस्था के प्राचार्य अमी रूफ स ने छात्रों, पालकों से चर्चा करते हुए कहा कि बोर्ड एक्जाम में अब मुश्किल से 52 दिन ही शेष रह गये हंै। हमारी संस्था के शिक्षक पूरी लगन एवं ईमानदारी के साथ पढ़ाई करा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हमारी शाला पूरे राज्य में 100 प्रतिशत् प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने वाला पहला स्कूल है। बेहतर रिजल्ट के लिए पालकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। पालक अध्ययन के समय में प्रतिदिन अपने बच्चों पर नजर जरूर रखें, टी.वी. और मोबाइल को कम से कम परीक्षा तक सीमित रखें। पढ़ाई के समय उसको मोबाइल के उपयोग करने पर प्रतिबंध करें। प्राचार्य ने अपने मोबाइल नंबर सभी से शेयर करते हुए बताया आप कभी मुझे बच्चों के पढ़ाई के लिए चर्चा कर सकते हैं।

विषय शिक्षकों ने भी छात्रों के बेहतर रिजल्ट के लिए बच्चों को अध्ययन के टिप्स प्रदान किये। एक्जाम की तैयारी कैसे करें, हमारा पढ़ाई का समय क्या होना चाहिए, इस पर भी छात्रों को विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान किया गया। कमजोर छात्रों के पालकों से विशेष अनुरोध किया गया कि वे अपने बच्चों पर विशेष नजर रखें। कक्षा में अच्छे अंक अर्जित करने वाले छात्रों ने भी विद्यार्थियों से अपने पढ़ाई करने का समय, तरीका, समय प्रबंधन पर अपने विचार रखे।

स्कूल की छात्रा रूपाली सिन्हा ने अपने अनुभव शेयर करते हुए बताया कि उसने कक्षा में उसके 91 प्रतिशत् अंक कैसे प्राप्त किया। इसी प्रकार रोहिणी निषाद ने बताया कि वह प्रात: 4.30 बजे उठकर पढ़ाई शुरू करती है, उनके पालक बाहर रहते हैं, वह खुद खाना पकाती है एवं घर का सारा काम करके अपना सारा ध्यान पढ़ाई पर फोकस करती हैं।

अन्य छात्र चित्रभान, कुमकुम साहू, कुमकुम वर्मा, दक्ष शर्मा ने भी अपने अनुभव शेयर किये। पालकों में से पालक शेख साहू ने भी चर्चा करते हुए बताया कि आप सभी शिक्षक इमानदारी के साथ अध्यापन कार्य करा रहे हैं, हमारी भी जवाबदारी बनती है, कि हम भी अपने बच्चों पर पढ़ाई के दौरान नजर रखें। उन्होंने छात्रों से अनुरोध किया कि आपको टारगेट लेकर अध्ययन करना चाहिए तभी आप अच्छे अंक अर्जित कर सकते हैं। इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में 10 वीं 12 वीं में अध्ययनरत छात्रों के 68 पालक तथा अध्यापन कार्य कराने वाले सभी शिक्षक उपस्थित थे।  कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता डॉ. शबीर कौर संधु ने किया एवं आभार प्रदर्शन राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित व्याख्याता प्रमोद कुमार कन्नौजे ने किया।

इस अवसर पर संस्था के व्याख्याता के.आर. सागर, गोसाई राम टांडेकर, प्रियंका पीटर, शिवा कोटेश्वरम्मा में कला, विकास यादव, मितेश शर्मा, रौनक अग्रवाल, आकांक्षा भोई, आकांक्षा जैन, अंशुमाला बारिक, भामा प्रधान, राधिका शर्मा, अंजली कहार आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट