महासमुन्द

राहुल के समर्थन डॉ. अंबेडकर की तस्वीर लेकर प्रदर्शन
22-Dec-2024 2:35 PM
राहुल के समर्थन डॉ. अंबेडकर की तस्वीर लेकर प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 22 दिसंबर।
राहुल गांधी के समर्थन में महासमुंद कांग्रेस कमेटी के द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर लेकर प्रदर्शन किया गया। 
 कहा गया कि संसद भवन में कांग्रेस सांसद व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं  कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, समस्त कांग्रेस सांसदों को संसद भवन में प्रवेश करने से बीजेपी के सांसदों ने मकर प्रवेश द्वार पर बलपूर्वक रोका। उसी दरमियान कुछ सांसदों को धक्का लग जाने के कारण लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ  झूठा प्रकरण दर्ज कर राहुल गांधी को परेशान करने का जो कृत्य भाजपा के सांसदों के द्वारा की गई, इसी का विरोध कांग्रेसजन कर रहे हैं। 

कांग्रेसियों ने आरोप लगाते कहा कि भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर का अपमान किया। बीजेपी के सांसदों ने कुत्सित राजनीति करते हुए डॉ. भीमराव अंबेडकर के अपमान को छुपाने के लिए यह कृत्य किया है।  झूठा प्रकरण दर्ज करवाने का प्रयास किया जा रहा है। 

कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव विनोद सेवानलाल चंद्राकर, खिलावन बघेल शहर अध्यक्ष एवं बोर्ड उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन, राशि महिलांग नगर पालिका अध्यक्ष, खिलावन साहू ग्रामीण अध्यक्ष, ढेलू निषाद ग्रामीण अध्यक्ष, दाऊलाल चंद्राकर, हीरा बंजारे मंडी अध्यक्ष, मनोजकांत साहू, अरुण चंद्राकर, डॉ. तरुण साहू, सुनील चंद्राकर, हुलास गिरी गोस्वामी, सोनम रामटेके, मोती साहू, बबलू महानंद, टोमन सिंग कागजी, युवराज साहू, लहरी सिंह ठाकुर, भानु सोनी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट