महासमुन्द

कांग्रेसियों ने उप तहसील दफ्तर घेरा
21-Dec-2024 5:59 PM
कांग्रेसियों ने उप तहसील दफ्तर घेरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,21दिसंबर। युवा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शेषनारायण ओझा, प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस आकाश शर्मा के आदेश पर युवा कांग्रेस विधानसभा महासमुंद अध्यक्ष सौरभ लोधी के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा किसानों के साथ किये गए वादाखिलाफी, बदहाल कानून व्यवस्था, अवैध नशे के खिलाफ कल युवा कांग्रेस महासमुंद ने उप तहसील ऑफिस पटेवा का घेराव किया। इस मौक़े पर मो अज़हर, घनश्याम साहू, गुलसन साहू, द्वारिका कुरे, मो.अरशद, जीत्तू ध्रुव, पुनेद्र ध्रुव, कमल पटेल, अनुराग यादव,पिलेश यादव आदि युवा साथी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट