महासमुन्द

नशामुक्ति अभियान: छात्र-छात्राओं को किया जागरूक
21-Dec-2024 2:24 PM
नशामुक्ति अभियान: छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

महासमुंद, 21 दिसंबर। महासमुंद जिले के पुलिस टीम एवं नारकोटिक्स टास्क फ ोर्स टीम के द्वारा नशा मुक्ति से संबंधित जानकारी देकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

नशा से बचने, नशामुक्ति के संबंध में विभिन्न स्कूल, कॉलेज व छात्रावासों में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है। उसी क्रम में 17 दिसंबर को अनुसूचित जाति-जनजाति कन्या छात्रावास ग्राम मचेवा में एवं 19 दिसंबर को वेटनरी पॉलीटेक्निक कॉलेज में छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति एवं नशा से बचाव एवं नशा के दुष्प्रभाव के विषय में बताया गया।  इसके साथ ही नेशनल नशा मुक्ति हेल्पलाइन नंबर 14446, हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 1933 के विषय में भी बताया गया। नशीली दवाओं के दुरुपयोग के शिकार लोगों, उनके परिवार और समाज की मदद के लिए राष्ट्रीय टोल.फ्र्री ड्रग.डी.एडिक्शन हेल्पलाइन नंबर 14446 की स्थापना की गई है।

 

 नशीली दवाओं की तस्करी, अवैध बिक्री, भंडारण, निर्माण और खेती सहित विभिन्न नशीली दवाओं से संबंधित मुद्दों पर जानकारी दी गई।


अन्य पोस्ट