महासमुन्द

व्याख्याताओं का डाइट में प्रशिक्षण
21-Dec-2024 1:47 PM
व्याख्याताओं का डाइट में प्रशिक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 21दिसंबर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट महासमुंद में हाई स्कूल, हायर सेकेण्ड्री में सामाजिक विज्ञान एवं हिन्दी पढ़ाने वाले व्याख्याताओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ प्राचार्य मीना गया। इस अवसर पर प्राचार्य ने उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुये कहा कि परिवर्तनशील समय में स्वयं का परिवर्तन करना होगा। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरुप हम सभी को अध्ययन अध्यापन कराना होगा।

उद्घाटन सत्र में संपूर्ण विषय के प्रशिक्षण प्रभारी सहायक प्राध्यापक अरुण प्रधान ने कहा कि हम सभी को आने वाले समय के लिये पूर्ण रूप से अपने आपको अद्यतन करना होगा जिससे हम सतत व्यावसायिक विकास कर सकें। वर्तमान परिदृश्य में शिक्षा में सूचना व संचार को बढ़ावा देना होगा। सामाजिक विज्ञान विषय के प्रभारी डाइट व्याख्याता टेकराम सेन ने कहा कि राष्ट्र के विकास में हमारा योगदान अहम होना चाहिये।

सामाजिक विज्ञान विषय के व्याख्याताओं को संबोधित करते हुये कहा कि इतिहास प्रतिदिन बदल रहा है हमें जलवायु परिवर्तन से लेकर अर्थशास्त्र विषय में जीएसटी एवं सकल घरेलू उत्पाद,परिवर्तनकारी भूगोल को सहजता सेबताना होगा। इस अवसर पर हिन्दी विषय के प्रभारी वरिष्ठ व्याख्याता राजेश चंद्राकर, उमा देवी शर्मा, संतोष , किरण कन्नौजे, ईश्वर चंद्राकर ने विचार रखते हुये कहा कि परख के माध्यम से सर्वेक्षण, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तीन नये आयाम शिक्षा में सतत विकास लक्ष्य को हमें समझते हुये अपना संपूर्ण योगदान देना होगा।

               विषय विशेषज्ञ एवं मास्टर ट्रेनर्स तुलेन्द्र सागर, पुरुषोत्तम चंद्राकर सामाजिक विज्ञान, भारत सिंह साहू, वशिष्ठ प्रधान हिन्दी ने भी संबोधित किया। विषय प्रभारी व्याख्याता टेकराम सेन ने बताया कि दोनों विषय से 115 व्याख्याताओं की उपस्थिति हो रही है। उन्होंने बताया कि शिक्षक चार दिवसीय आनलाइन प्रशिक्षण प्राप्त कर तीन दिवसीय आफ लाइन प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इस अवसर पर कार्यालयीन स्टाफ से आंकाक्षा साहू, प्रदीप साहू, हीरामन, अजय, उदित का विशेष योगदान रहा। उद्घाटन सत्र का संचालित व्याख्याता टेकराम सेन व आभार प्रदर्शन ईश्वर चंद्राकर ने किया।


अन्य पोस्ट