महासमुन्द
गुरु घासीदास की जयंती मनाई
20-Dec-2024 8:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 20 दिसंबर। बुधवार को गुरु घासीदास की 268वीं जयंती मनाई गई है।
इस अवसर पर सर्व हिंदू समाज महासमुंद के सदस्य ग्राम घोड़ारी पहुंचे और वहां जाकर ग्रामवासी एवं सतनामी समाज के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। तत्पश्चात वार्ड नंबर 21 सुभाष नगर महासमुंद में स्थित जैतखाम गये। यहां गुरू की गादी पर पुष्प माला अर्पित कर आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर सर्व हिंदू समाज से भरत चन्द्राकर, अग्रज शर्मा, चन्द्र बदन मिश्रा, भरत साहू, बिपिन बिहारी महंती, सुनील श्रीवास्तव, चोवा राम वर्मा, बलदाऊ प्रसाद, उत्तम वर्मा आदि सम्मलित हुए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे