महासमुन्द

कड़ाके की ठंड, मरीजों में इजाफा
20-Dec-2024 2:35 PM
कड़ाके की ठंड,  मरीजों में इजाफा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,20 दिसंबर।
शहर सहित अंचल में पिछले सप्ताह भर से पड़ रही कड़ाके की ठंड के चलते शासकीय निजी अस्पतालों में विंटर फीवर, सर्दी, खांसी तथा लूज मोशन दस्त के मरीजों में इजाफा हुआ है। दिन छोटा तथा रात बड़ी होने तथा खराब खानपान व जीवन शैली की वजह से लोग हेल्दी सीजन में भी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज तथा सिटी क्लीनिक से मिली जानकारी के अनुसार सामान्य ऽ दिनों की अपेक्षा ओपीड़ी बढ गई है। सिटी क्लिीनिक में जहां रोजाना 80 से 90 की ओपीडी रहती है। वहां ओपीडी 100 प्लस हो चुकी है। 

इसी तरह मेडिकल कॉलेज सह जिला अस्पताल में रोजाना 250 से 300 के बीच रहने वाली ओपीडी 400 से 450 तक जा पहुंची है। जबकि शहर में 5 वेलनेस सेंटर हैं। इसके बाद भी इतनी बड़ी मात्रा में मेकाहाम में ओपीडी जुट रही है। चिकित्सकों की माने तो विंटर सीजन में 100 में 35 फीसदी मरीज सर्दी.जुकाम तथा लूज मोशन के पहुंच रहे हैं। इनमें अनेक मरीज ऐसे हैं जो कफ  एंड कोल्ड की चपेट में हैं। मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल खरोरा से मिली जानकारी के अनुसार सर्दियों के मौसम में यदि बारिश हो जाए तो इससे सर्वाधिक दमा अस्थमा के मरीजों को परेशानी होती है। कड़ाके की ठंड की वजह से श्वास नलिका में सूजन आ जाती है जिसकी वजह से मरीजों को श्वास लेने में दिक्कतें आती है। 

ठंडी जगहों या सर्द हवा की वजह से कभी भी अस्थमा का अटैक उठ जाता है। यही नहीं,कोहरे के बारीक कण के नाक की भीतरी सतह में जमने की वजह से अस्थमा का खतरा बढ़ जाता है।


अन्य पोस्ट