महासमुन्द
सुशासन दिवस पर रंगोली स्पर्धा
19-Dec-2024 4:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,19 दिसंबर। पीएमश्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ठ अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय तुमगांव में प्राचार्य लंकेश कुरील के नेतृत्व में सुशासन दिवस के उपलक्ष्य में रंगोली प्रतियोगिता हुई। विद्यार्थियों ने महतारी वंदन, किसान कृषि योजना की बनाई। बच्चों ने आनंद मेले का भी आयोजन किया, जिसमें विभिन्न व्यंजनों की दुकान लगाए गए। उस मेले में बच्चे एवं अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया।
मेले में व्यंजनों के साथ- साथ खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित थी जिसमें बच्चों के साथ साथ शिक्षक, अभिभावकों ने भी भाग लिया। उक्त कार्यक्रम में सिद्धांत गायगौरे, नवीन दास, सत्यम पांडेय, सागर झा, मधुरिमा शर्मा, बरखा शर्मा, वेनिका लकड़ा, भारती भार्गव, तरूण सिन्हा, लक्ष्मी नारायण साहू, लोकेश साहू, लोकेश साहू, सोनाली साहू, चेतना फेकर आदि शिक्षक उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे