महासमुन्द

गुरु घासीदास जयंती पर कार्यक्रमों में शामिल हुए विधायक सिन्हा
19-Dec-2024 4:03 PM
गुरु घासीदास जयंती पर कार्यक्रमों में शामिल हुए  विधायक सिन्हा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,19 दिसंबर। बुधवार को गुरु घासीदास जयंती पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा शहर के अलग-अलग स्थानों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए।

सर्वप्रथम विधायक श्री सिन्हा अरविंद प्रहरे के निवास पहुंचे और जैतखाम की पूजा अर्चना की। इसके पश्चात वे तुमगांव में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। यहां भी उन्होंने जैतखाम की पूजा अर्चना की। इस दौरान उनके साथ भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, रमेश साहू, मुन्ना साहू, धरम पटेल, पप्पू पटेल, उत्तरा प्रहरे सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट