महासमुन्द

नये मंडल अध्यक्षों को पूर्व विधायक विमल चोपड़ा ने दी बधाई
19-Dec-2024 2:38 PM
नये मंडल अध्यक्षों को पूर्व विधायक विमल चोपड़ा ने दी बधाई

महासमुंद,19 दिसंबर। बुधवार को पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विमल चोपड़ा से भेंट करने भाजपा नेता महेंद्र सिका, दिग्विजय साहू निवास कार्यालय पहुंचे।
 डॉ. चोपड़ा ने महेन्द्र सिका को महासमुंद शहर मंडल अध्यक्ष और दिग्विजय साहू को ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बनने पर  मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कहा कि इसी तरह संगठन में सक्रिय रूप से कार्य करते रहें। दोनों नये मंडल अध्यक्षों ने डॉ. चोपड़ा  से आशीर्वाद लेकर कहा कि संगठन में आपके बताए हुए दिशा निर्देश पर कार्य करके संगठन को मजबूत बनाने का काम करेंगे। इस दौरान भाजपा नेता गोविंद ठाकुर, हनीश बग्गा, सुरेंद्र यादव और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट