महासमुन्द

3 लाख की सागौन निर्मित फर्नीचर का परिवहन, फर्नीचर समेत वाहन बरामद
19-Dec-2024 2:37 PM
3 लाख की सागौन निर्मित फर्नीचर का परिवहन, फर्नीचर समेत वाहन बरामद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,19 दिसंबर। बया सोनाखान परिक्षेत्र में वन विभाग के अधिकारियों द्वारा लगातार कार्रवाई की कड़ी में विभाग ने एक पिकअप में लदी सागौन लकड़ी निर्मित फ र्नीचर को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई की है। विभाग ने पिकअप में लदा 8 डायनिंग फ र्नीचर अपने कब्जे में लिया है। जिसका बाजार मूल्य ढाई से तीन लाख रुपए है, वहीं वाहन को भी जब्त किया है।

जानकारी अनुसार विभाग ने गश्ती के दौरान कसडोल-कटगी रास्ते में कटगी के पास पिकअप वाहन को रोका। वाहन मालिक का नाम मनीष कुमार चौधरी सहेली ब्यूटी पार्लर बापू नगर खुर्सीपार भिलाई है। वाहन में राष्ट्रीयकृत काष्ठ प्रजापति सागौन आदि से निर्मित फर्नीचर को परिवहन किया जा रहा था। इससे एक दिन पहले भी वन विभाग और राजस्व विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रेत का भंडारण परिवहन कर रहे रेत से भरी 3 हाईवा ट्रकों को सिनोधा महानदी तट से जब्त कर वन विभाग सोनाखान रेंज को सौंपा है।  इस बार वन विभाग सोनाखान रेंज ने जब्ती कार्रवाई में उक्त वाहन एवं फर्नीचर के वैध होने संबंधित दस्तावेज 2 दिवस के अंदर कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिचित किया है। अन्यथा वन अधिनियमों के तहत कार्रवाई की बात कही है। मामले में मालिक होना स्वीकार किया है। उन्होंने उक्त फर्नीचर को भिलाई खुर्सीपार भाड़े में ले जाने की बात कही है। वाहन मालिक तथा चालक के पास फर्नीचर से संबंधित कोई कागजात नहीं है।

जबकि फर्नीचर का मालिक नीरज शर्मा भिलाई खुसीपार निवासी है। उन्होंने भाड़े में फर्नीचर लाने के लिए वाहन मालिक से कहा था।

 लेकिन नीरज के पास भी कुर्सियों से संबंधित कोई वैध कागजात नहीं है। इस पूरे मामले में कार्रवाई कर रहे सोनाखान रेंजर सुमित ने बताया कि कल सुबह 4 बजे से वन परिक्षेत्र में गश्ती की जा रही थी। इस दौरान पिकअप मैजिक वाहन तिरपाल से ढंका हुआ गुजरा। उसमें संदेहास्पद सामान जा रहा था। गाड़ी रोककर जांच की तो अंदर सागौन लकड़ी से बने फ र्नीचर मिले।


अन्य पोस्ट