महासमुन्द

प्लास्टिक गोदाम में चोरी के 2 आरोपी गिरफ्तार
19-Dec-2024 2:32 PM
प्लास्टिक गोदाम में चोरी के 2 आरोपी गिरफ्तार

 चोरी का सामान पिकअप में लोड कर में छिपाकर  रखे थे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,19दिसंबर। पंजाबी पारा स्थित प्लास्टिक गोदाम का ताला तोडक़र प्लास्टिक डिस्पोजल सहित अन्य सामानों की चोरी मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के पास से शत-प्रतिशत चोरी गई सामग्री जब्त किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार पवन पारख की पंजाबी पारा में गोदाम है। बीते 13 दिसंबर  की रात्रि 7.30 बजे प्रार्थी का पुत्र धरम पारख गोदाम में लगे लोहे के दरवाजे में ताला लगाकर घर आ गया था।    अगले दिन सुबह 8 बजे गोदाम जाकर देखा तो गोदाम का ताला टूुटा हुआ तथा गोदाम का सामान इधर.-उधर बिखरा पड़ा हुआ था। चेक करने पर गोदाम में रखे 28 नग कार्टन प्लास्टिक कंटेनर कीमती करीब 51200 रुपए गायब था। उक्त 28 कार्टन प्लास्टिक कंटेनर को किसी अज्ञात व्यक्ति ने रात्रि में गोदाम से चोरी कर ली थी।  प्रार्थी की रिपोर्ट पर कोतवाली थाना महासमुंद में धारा 305, 331-4 बीएनएस का प्रकरण कायम कर विवेचना की जा रही थी। इस दौरान पुलिस की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि नवीन जगत एवं मिथुन सोना को घटना के दिन आस पास देखा गया है। मुखबिर के निशानदेही पर उक्त दोनों संदेहियों से पूछताछ हुई। नाम पता पूछने पर अपना नाम नवीन जगत, मिथुन सोना दोनों पंजाबी पारा निवासी बताया।  पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे पारख प्लास्टिक के गोदाम में चोरी का प्लान बनाकर पिकअप वाहन से पारख प्लास्टिक के गोदाम महासमुंद गये और रात्रि लगभग 12 बजे पारख प्लास्टिक के गोदाम में लगे कुंडी को एक रॉड डालकर तोड़ा। फिर गोदाम में घुसकर वहां रखे 28 नग कार्टून जिसमें डिस्पोजल भरा हुआ था। उसे दोनों मिलकर बारी-बारी से उठाकर पिकअप वाहन में लोड कर घर के पास खाली मैदान में खड़ा कर छिपाकर रख दिया था।

 चोरी के सामान को बेचने की जुगत में लगे थे।


अन्य पोस्ट