महासमुन्द

101 युवाओं का भाजपा प्रवेश
18-Dec-2024 7:00 PM
101 युवाओं का भाजपा प्रवेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बागबाहरा, 18 दिसंबर। खल्लारी विधानसभा के ग्राम सुखरी डबरी में आयोजित कार्यक्रम में 101 युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीति कार्यों से प्रभावित होकर  सुखरी डबरी के 101 युवाओं ने भाजपा प्रवेश किया।

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश चौधरी, जपं सदस्य अलका चंद्राकर,  मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू, पीलेश्वर पटेल, संजय मालवे, नरेंद्र बग्गा वरिष्ठ भाजपा छेदू चक्रधारी मानसिंह डेमन पैनोरिया लोकेश पैनोरिया यशवंत साहू आदि उपस्थित थे।

युवाओं का भाजपा गमछा, फूल माला,  तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर अलका चंद्राकर ने कहा- बड़ी खुशी की बात है कि  हमारे विधानसभा के  युवा भाजपा की रीति  नीति एवं मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर आज भाजपा प्रवेश कर रहे हैं। भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो राष्ट्रहित समाज हित के बारे में सोचती भी है और विचार करती है। हमारा मूल मंत्र है सबका साथ सबका विकास सबका  विश्वास। आज मोदी जी के नेतृत्व में भारत महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है आप सबके भाजपा प्रवेश से निश्चित रूप से ग्राम और क्षेत्र का विकास अग्रसर होगा।

 

 इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश चौधरी ने युवाओं को बधाई एवं शुभकामना देते हुए कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। आज बड़ा खुशी का दिन है कि ग्राम के सैकड़ों युवाओं ने भाजपा प्रवेश किया है।

आज डबल इंजन की सरकार के होने से गांव गरीब किसान युवा महिला सब की चिंता कर रही है एवं समग्र विकास की ओर भारतीय जनता पार्टी की सरकार सोचती है। भाजपा प्रवेश कार्यक्रम में डायमंड साहू का योगदान बहुत ही सराहनीय था।

 इस अवसर पर भाजपा प्रवेश करने वालों में प्रमुख रूप से भोजराज चौहान, खेमराज ठाकुर, अजय चक्रधारी, यश बघेल, फालिस चक्रधारी, कृष्णा चक्रधारी, खेमलाल चक्रधारी, टिकेश्वर सेन, छतर सिंह दीवान, पंचराम चक्रधारी, हरकिशन साहू आदि प्रमुख थे।


अन्य पोस्ट