महासमुन्द

महेंद्र सिक्का शहर, दिग्विजय साहू बने ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष
18-Dec-2024 6:53 PM
महेंद्र सिक्का शहर, दिग्विजय साहू बने ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष

जिला भाजपा कार्यालय में संगठन चुनाव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,18 दिसंबर। महासमुंद जिला भाजपा कार्यालय में मंगलवार को संगठन चुनाव पर्व के तहत शहर और ग्रामीण मण्डल के नए मंडलाध्यक्षों की घोषणा की गई। जिसमें शहर मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिक्का व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिग्विजय साहू की नियुक्ति की गई।

इस दौरान चुनाव प्रभारी शंकर अग्रवाल ने कहा कि पिछले कई महीने से लगातार भाजपा का वृहद स्तर पर अनेक कार्यक्रम कार्यकर्ताओं की एकजुटताए परिश्रम और उत्साह से सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ है। जिसमें सदस्यता अभियान, सक्रिय सदस्यता और बूथ स्तर के चुनाव महत्वपूर्ण रहे हंै।

शंकर अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि परिवर्तन एक सतत चलने वाली प्रक्रिया है। भूमिका बदलती रहती है। नई जिम्मेदारी तय होगी जो आएंगे वो सभी से सामंजस्य बनाकर और बेहतर करने का प्रयास जरूर करेंगे। उपस्थित संदीप दीवान ने कहा कि भाजपा के सभी संगठनात्मक चुनावों में कार्यकर्ताओं की अहम निर्णायक भूमिका रही है। कार्यकर्ता ही संगठन की शक्ति हंै। पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनावों में भाजपा की सरकार की डबल इंजन की सरकार बनाने में कार्यकर्ताओं ने जो परिश्रम किया है वही ऊर्जा और उत्साह बनाकर रखने से ही आगामी नगरीय निकाय चुनाव और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी की विजय की राह प्रशस्त करेगा। निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष सतपाल सिंघ पाली और श्याम सावरकर ने अपने पूरे कार्यकाल में सहयोग करने वाले वरिष्ठ, कनिष्ठ कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से ही सबने मिलकर सफलतापूर्वक सभी जिम्मेदारियों को पूरा किया है। इस मौके पर प्रकाश शर्मा, एम आर विश्वनाथन, माधव टांकसाले, निरंजना शर्मा, सुधा साहू, प्रेम चंद्राकर सहित मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, शक्तिकेंद्र और प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।


अन्य पोस्ट