महासमुन्द

4 लाख टन धान खरीदी
18-Dec-2024 2:26 PM
4 लाख टन धान खरीदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,18 दिसंबर।
जिला नोडल अधिकारी अविनाश शर्मा ने बताया कि 17 दिसम्बर तक 182 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 77503 किसानों से 407016.64 टन धान खरीदा गया। जिसकी राशि 936 करोड़ 15 लाख रुपए किसानों को वितरित की गई। 

उन्होंने बताया कि जिले के उपार्जन केन्द्रों में एक करोड़ 53 लाख 7 हजार से अधिक बारदाना प्राप्त हुआ है। जिसमें 79 लाख 5 हजार 758 नया बारदाना है। 50 लाख 86 हजार 557 बारदाना मिलर से,15 लाख 39 हजार 910 पीडीएस से, किसानों से 3 लाख 19 हजार 131 बारदाना प्राप्त हुआ है। एक करोड़ 2 लाख 58 हजार 718 बारदाने का उपयोग उपार्जन केन्द्रों में किया जा रहा है। अभी 50 लाख 48 हजार 343 बारदाना शेष है। 
 


अन्य पोस्ट