महासमुन्द

नपा की एकतरफा कार्रवाई पर महिला आयोग ने कहा-मृतक की पत्नी अकेले अपना नाम सम्पत्ति में नहीं चढ़ा सकती
17-Dec-2024 2:02 PM
नपा की एकतरफा कार्रवाई पर महिला आयोग ने कहा-मृतक  की पत्नी अकेले अपना नाम सम्पत्ति में नहीं चढ़ा सकती

सुनवाई के दौरान एक प्रकरण में थाना प्रभारी बसना को नोटिस जारी 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
महासमुंद,17 दिसंबर।
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, सदस्य लक्ष्मी वर्मा, सरला कोसरिया, ओजस्वती मण्डावी ने कल कलेक्टर सभा महासमुंद में महिला उत्पीडऩ से संबंधित प्रस्तुत प्रकरणों पर जनसुनवाई की। छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक की अध्यक्षता में प्रदेश स्तर पर 297 वीं तथा जिला स्तर पर 9 वीं सुनवाई हुई। इस सुनवाई मेंं कुल 18 प्रकरण सुनवाई हेतु रखे गये थे। 

सुनवाई के दौरान एक प्रकरण में थाना प्रभारी बसना को नोटिस दिया गया। क्योंकि वे स्वयं उपस्थित थे लेकिन आवेदिका अनुपस्थित थीं। आगामी सुनवाई में आवेदिका को उपस्थित रखने के लिए टीआई ने मांग की। उन्हेंं समझाइश दी गई कि आगामी सुनवाई में आवेदकों की अनुपस्थिति में उनके खिलाफ  अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। उक्त प्रकरण को रायपुर स्थानांतरित किया गया। अन्य प्रकरणों में दोनों पक्षों को विस्तार से सुना गया। आवेदिका की जमीन पर अनावेदक सरपंच ग्राम लामी ने जेसीबी से पेड़ उखाड़ा जाना स्वीकार किया। उन्होंने फेंसिंग तार काटकर पेड़ को जड़ से उखाड़ा था। अनावेदक ग्राम सरंपच के पति व शिक्षक हैं। अनावेदक ने पत्नी के पंच होने से पंच पद के समस्त अधिकारों का दुरूपयोग किया। ऊपर से आवेदिका से 1200 रुपए फ ोन पे से भी लिया। आवेदिका ने इसकी शिकायत थाना पुलिस पटेवा से की थी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई थी। उल्टा अनावेदक ने आवेदिका से अश्लील छेड़छाड़, जातिगत गाली गालौज की थी। वर्तमान से उक्त थाना प्रभारी का स्थानांतरण महासमुंद हो गया है। इस मामले में उभय पक्ष को समझाइश दी गई कि  29 दिसंबर 2024 को आवेदिका के ग्राम में दोपहर 12 बजे ग्राम पंचायत भवन पचरी में समस्त उभय पक्ष उपस्थित होंगे। जिसमें महिला आयोग सदस्य सरला कोसरिया, संरक्षण अधिकारी पूनम कोसरिया, काउंसलर जागेश्वरी सोनवानी एवं थाना प्रभारी पटेवा के साथ चार पुलिस बल उपस्थित रहेंगे। पश्चात ही प्रकरण पर अंतिम निर्णय लिया जा सकेगा। 

एक अन्य प्रकरण में आवेदिका एवं आवेदक का विवाह 2008 में हुआ था। उन दोनों का 5 वर्ष की बेटी व 2 साल का बेटा है। अनावेदक ने बच्ची को आवेदिका से छीनकर अपने साथ रखा हुआ है। आवेदिका को बच्ची से मिलने भी नहीं देता है। यहां आवेदक पिथौरा के वेयर हाउस में 10 हजार रुपये वेतन पर डेलीवेजेस पर काम करता है। आवेदिका से तलाक लिये बगैर उसने दूसरी शादी कर ली है। दूसरी पत्नी के साथ करवाचौथ मनाते हुए तथा ढेर सारी तस्वीर है जो दूसरी शादी को बयां करता है। इस प्रकरण की अगली सुनवाई 24 दिसंबर 2024 को रायपुर में रखा गया है जहां इन्हें प्रस्तुत होने कहा गया है। अन्य प्रकरण में आवेदिका ने अनावेदक 1, 2 और 3 खिलाफ  दिनांक 01 मार्च 2024 को धारा 494 तथा धारा 498 ए के तहत थाना बलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें प्ररकण में प्रकरण की प्रति अभिलेख में संलग्न की गई। अनावेदक ने बताया कि मामला न्यायालय सरायपाली में चल रहा है जिसका पेशी तारीख 4 फ रवरी 2025 को है। आवेदिका को एफआईआर की प्रति दी गई। प्रकरण चूंकि न्यायालय में विचाराधीन है। अत:प्रकरण नस्तीबद्ध किया जाता है।

अन्य प्रकरण में आया है कि नगरपालिका में पत्नी ने अपने स्व.पति उमेश चंद्राकर के इलाज में कोई भी आर्थिक मदद नहीं किया और फर्जी तरीके से उनकी प्रापर्टी में अपना नाम चढ़ाया है। जबकि पति के 4 भाई, मां कुल 5 हिस्सेदार जीवित हैं। जिनका सम्पत्ति में 1-5 का बराबर का हिस्सा है। उन्हें हिस्सा दिये बगैर व अपने पति स्व.उमेश चद्राकर के इलाज में हुए 28 लाख के खर्च में कोई हिस्सेदार दिये बगैर सम्पत्तियों को हड़पते जा रही है। 

अत: कहा गया कि अनावेदक आर्डरशीट व इसमें की गई अनुशंसा के आधार पर आवेदिका से अपनी सम्पत्ति का हिस्सा वापस पाने के लिये तथा इंश्योरेंस क्लेम में हिस्सा पाने के लिये उपभोक्ता फ ोरम से कार्रवाई कर सकते हंै। इस प्रकरण में कागज नस्तीबध्द है कि नगर पालिका महासमुंद में मृतक उमेश चंद्राकर व गौरव चंद्राकर के नाम पर दुकान नम्बर 22 इंदिरा मार्केट में आवेदिका तृप्ति उर्फ  रानी चंद्रकार ने अकेले का नाम चढ़ा लिया है, उसे निरस्त कराने की कार्रवाई भी अनावेदक कर सकते हैं। इस निर्देश के साथ प्रकरण नस्तीबद्ध किया जाता है।


अन्य पोस्ट