महासमुन्द

वन्य प्राणियों के शिकार के लिए बिजली तार बिछाते एक बंदी, एक फरार
16-Dec-2024 5:30 PM
वन्य प्राणियों के शिकार के लिए बिजली तार बिछाते एक बंदी, एक फरार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 16 दिसंबर। समीप के देवपुर वन परिक्षेत्र में वन्य प्राणियों के शिकार के लिए करंटयुक्त तार लगाते एक ग्रामीण को रंगेहाथ धर दबोचा, जबकि एक ग्रामीण फरार हो गया।

परिक्षेत्र अधिकारी देवपुर संतोष पैकरा के मार्गदर्शन में वन कर्मचारियों द्वारा शनिवार की रात्रि 10 बजे रात्रि गश्त के समय कोसमसरा परिसर के ग्राम मेटकुला जंगल कक्ष क्रमांक 295,298 में वन्य प्राणी के शिकार हेतु विद्युत जीआई करंट तार बिछाते हुए इंद्रजीत उर्फ जीत ग्राम मेटकुला को पकड़ा गया।  मौके से एक आरोपी  शिवकुमार ग्राम मेटकुला फरार हो गया। मौका स्थल पर विद्युत जीआई तार 1150 मीटर, शीशी 31 नग, खूंटी 69 नग, बांस की डगिनी जब्त किया गया।

 घटना की जांच नियमानुसार करने के लिए  वन्यजीव(संरक्षण) अधिनियम 1972 की धारा 2,9,50,51,52 के तहत कार्रवाई कर एक आरोपी इंद्रजीत सवरा को  गिरफ्तार कर कसडोल न्यायालय में पेश किया। न्यायालय द्वारा आरोपी को बलौदाबाजार जेल दाखिला किया गया।


अन्य पोस्ट