महासमुन्द
आरती ध्रुव का सिविल जज के पद पर चयन, दी बधाई
16-Dec-2024 4:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 16 दिसंबर। महासमुंद के नया रावणभाठा निवासी आरती ध्रुव पिता बलराम ध्रुव का सिविल जज के पद पर चयन होने पर उनके निज निवास में उनके माता- पिता व भाई संतोष ध्रुव की उपस्थिति में छग अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक संघ जिला की तरफ से बधाई व शुभकामनाएं दी गई। साथ ही लक्ष्मण सिंह पैकरा को पीडब्लूडी विभाग में पदोन्नति होने पर व वेदराम ध्रुव मानचित्रकार के पद पर सेवानिवृत्ति पर भी पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया गया।
इस मौके पर एसपी ध्रुव, एमएल ध्रुव, महेश कुमार ध्रुव, टी आर ध्रुव, सनमान सिंह दीवान, बीएस नेताम, रामानंद उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे